1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन बना रहा है एक नए तरह का नौसेना विध्वंसक

चीन बना रहा है एक नए तरह का नौसेना विध्वंसक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2018 05:42 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 05:42 pm IST

चीन मिसाइल रोधी, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस एक नये तरह का नौसेना विध्वंसक बना रहा है। स

China is building a new kind of naval destroyer- India TV Hindi
China is building a new kind of naval destroyer

बीजिंग: चीन मिसाइल रोधी, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस एक नये तरह का नौसेना विध्वंसक बना रहा है। सरकारी मडिया ने आज यह खबर दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक शंघाई के जियांगन शिपयार्ड (ग्रुप) में इस विध्वंसक को बनाने का काम चल रहा है। (मिस्र: हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत 12 लोग घायल)

खबर के मुताबिक इसे नयी वायु रक्षा, मिसाइल रोधी, जहाज रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस किया जा रहा है। सैन्य प्रतिनिधि लेंग जुन के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि विध्वंसक का निर्माण जहाज की लड़ाकू क्षमता बेहतर करने पर केंद्रित है।

वहीं, समाचार एजेंसी एपी की एक खबर के मुताबिक चीन सरकार ने उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों से गंभीरता से निपटने का आज वादा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश