बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत में हुए दो भूस्खलनों में एक व्यक्ति लापता हो गया और छह अन्य जख्मी हो गए। उत्तरी युन्नान के यूआनमो में कल हुई मूसलाधार बारिश की वजह से ये दो भूस्खलन हुए।
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि जिनशा नदी के उपरी समतल में लांगचुआन नदी के साथ एक नहर बन गई है। तकरीबन 12 लाख क्यूबिक मीटर से ज्यादा मलबा आसपास के पहाड़ों से नीचे आ गया जिससे छह मीटर गहरी नहर बन गई जो 700 मीटर लंबी और 300 मीटर चौड़ी है।
चुशिओंग प्रांत की सरकार ने एक बयान में कहा कि इस नहर की वजह से 8,000 से ज्यादा लोगों की जान खतरे में पड़ गई हैं। निवासियों को कल दूसरे स्थान पर भेज दिया गया है।