1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बाढ़ में लगभग 34 लोगों की मौत, भूस्खलन के चलते 93 लोग लापता

चीन: बाढ़ में लगभग 34 लोगों की मौत, भूस्खलन के चलते 93 लोग लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2017 11:54 am IST,  Updated : Jun 26, 2017 11:54 am IST

चीन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी, जबकि भूस्खलन के चलते 93 अन्य लोग लापता हो गये।

China Nearly 34 people died in floods 93 missing due to...- India TV Hindi
China Nearly 34 people died in floods 93 missing due to landslides

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी, जबकि भूस्खलन के चलते 93 अन्य लोग लापता हो गये। भूस्खलन के कारण साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 3,000 से अधिक बचाव कर्मी भूस्खलन के बाद लापता हुये 93 लोगों को तलाश रहे हैं। इन लोगों के चट्टानों और मिट्टी के नीचे दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तिब्बती एवं कियांग स्वाया प्रांत अबा की माओक्सियन काउंटी के जिनो गांव में कम से कम 62 घर तबाह हो गये। भूस्खलन से करीब दो किमी तक नदी अवरुद्ध हो गयी और करीब 1600 मीटर तक सड़क धंस गयी। (ISIS ने किया अमेरिका की सरकारी वेबसाइटों को हैक !)

अबा प्रांत के उप प्रमुख जू झावेन ने बताया इसमें करीब 10 लोगों की मौत की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 15 लोगों का नाम लापता लोगों की सूची से हटा लिया गय है क्योंकि वे लोग आपदा आने के समय गांव में नहीं थे। बचाव कर्मियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद एक परिवार के केवल तीन लोगों को बचाया जा सका, जबकि लापता हुये लोगों के बचे होने की संभावना भी बहुत कम है। इसके अलावा जिआंग्सी प्रांत, गुईझोउ, हुनान, युन्नान और अन्हुई प्रांत में भूस्खलन से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोग लापता हो गये। प्रांत के बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार से हो रही भारी बारिश के कारण यांग्शी प्रांत में करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुये। प्रशासन ने 2.70 लाख लोगों को सुरक्षित निकालकर 47 काउंटी एवं जिलों में पहुंचाया।

मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, आज बारिश कम हो सकती है लेकिन इस सप्ताह के अंत में यह फिर से जोर पकड़ सकती है। गुईझोउ प्रांत में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग लापता हो गये। मूसलाधार बारिश से 35,418 हेक्टेयर भूमि की फसल तबाह हो गयी, जिससे करीब 61 करोड़ युआन (करीब 8.9 करोड़ डालर) का सीधा नुकसान हुआ। हुनान प्रांत में इस साल की सबसे मूसलाधार बारिश के बाद 642 छोटे और मध्यम तालाब उफन आने से स्थिति बिगड़ गयी और करीब 1.51 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

शनिवार को भूस्खलन के कारण हुनान प्रांत के लुक्सी काउंटी में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। चांगजियांग जल संसाधन आयोग ने कल कहा, कि भयानक बारिश के कारण यांग्जी समेत करीब 14 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से उुपर बह रहा है, जबकि अगले कुछ दिनों में भी बारिश जारी रहने से यांग्जी नदी के मध्यम और निचले इलाके का जलस्तर और अधिक बढ़ने की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश