1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ISIS ने किया अमेरिका की सरकारी वेबसाइटों को हैक !

ISIS ने किया अमेरिका की सरकारी वेबसाइटों को हैक !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2017 11:20 am IST,  Updated : Jun 26, 2017 11:21 am IST

इस्लामिक स्टेट को समर्थन करने वाले एक आतंकवादी समूह ने ओहियो की कई सरकारी वेबसाइटों को हैक करने का दावा किया है।

isis hack american government websites- India TV Hindi
isis hack american government websites

कोलंबस: इस्लामिक स्टेट को समर्थन करने वाले एक आतंकवादी समूह ने ओहियो की कई सरकारी वेबसाइटों को हैक करने का दावा किया है। आतंकी समूह ने ओहियो राज्य की रिपब्लिकन सरकार के जॉन केचिस की वेबसाइट पर एक संदेश भेजकर कहा, मुस्लिम देशों में बहने वाली रक्त की हर बूंद के लिए ट्रंप सहित आपको और आपके सभी लोगों को निशाने पर लिया जायेगा। (वर्जीनिया में पीएम मोदी ने की सुषमा स्वाराज की तारीफ)

संदेश समाप्त होने पर नीचे लिखा था, टीम सिस्टम डीजे, मैं इस्लामिक स्टेट को समर्थन करता हूं। ऐसा ही एक संदेश ब्रोकहेव, न्यूयॉर्क शहरों की हॉवर्ड काउंटी, मैरीलैंड सरकारों की वेबसाइटों पर भी भेजा गया।

आतंकी समूह ने इससे पहले भी रिचलैंड काउंटी, विस्कॉसिंन के साथ एबरडीन, स्कॉटलैंड और स्वीडन के शहरों में भी हैकिंग की जिम्मेदारी ली थी। ओहियो में इससे पहले भी कई अन्य सरकारी वेबसाइटें हैक हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश