1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में फिर तेजी से फैलने लगा कोरोना वायरस, 5 महीने में सबसे ज्यादा केस

चीन में फिर तेजी से फैलने लगा कोरोना वायरस, 5 महीने में सबसे ज्यादा केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 11:49 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 11:49 am IST

चीन में फिर कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ गया है। यहां पांच महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। हेबेई प्रांत ने कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के कारण पाबंदी बढ़ा दी है।

चीन में फिर तेजी से...- India TV Hindi
चीन में फिर तेजी से फैलने लगा कोरोना वायरस, 5 महीने में सबसे ज्यादा केस Image Source : INDIA TV

बीजिंग: चीन में फिर कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ गया है। यहां पांच महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। हेबेई प्रांत ने कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के कारण पाबंदी बढ़ा दी है। हेबेई प्रांत राजधानी बीजिंग से सटा है जो अगले साल शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को 52 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें 51 मामले हेबेई प्रांत में दर्ज किए। इससे पहले बुधवार को हेबेई प्रांत में 20 नए मामले दर्ज किए गए थे।

शीर्ष प्रांतीय अधिकारी ने कहा कि विशेषकर शिजियझुआंग और शिंगताई के शहरों में इलाकों को उच्च जोखिम, मध्यम जोखिम जैसे क्षेत्रों में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में जांच की गई है और लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी है। मध्यम जोखिम वाले क्षेत्रों के वे ही लोग अपनी रिपोर्ट दिखाने के बाद कहीं आ जा सकते हैं जिसमें वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।

बीजिंग में भी बुधवार को संक्रमण का एक मामला सामने आया और लायोनिंग तथा हीलोंगजियांग प्रांतों में भी बड़े पैमाने पर जांच की गयी और सीमित लॉकडाउन लगाया गया है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार लायोनिंग प्रांत ने अपने 16 जिलों में लोगों को घर पर रहने का निर्देश दिया है और कहीं बाहर आने जाने के लिए लोगों को अपनी 72 घंटे के भीतर की रिपोर्ट दिखाने को कहा है जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो। स्कूल बंद हैं और पर्यटकों को बीजिंग नहीं आने के लिए कहा गया है।

चीन में कोविड-19 के 87,215 मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमण से 4,634 लोगों की मौत हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश