1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन का पहला निजी रॉकेट लॉन्च के बाद हुआ फेल

चीन का पहला निजी रॉकेट लॉन्च के बाद हुआ फेल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2018 03:23 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 03:23 pm IST

चीन में पहली बार एक निजी कंपनी ने तीन-चरण वाले रॉकेट का निर्माण किया।

China's 1st private rocket fails after launch- India TV Hindi
China's 1st private rocket fails after launch

बीजिंग: चीन की एक निजी कंपनी का अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने का पहला प्रयास असफल हो गया है। बीजिंग में स्थित लैंडस्कैप कंपनी ने शनिवार देर शाम बताया कि उसका जेडक्यू-1 रॉकेट का पहला और दूसरा चरण सामान्य रूप से काम कर रहा था लेकिन तीन स्तरीय रॉकेट के आखिरी चरण में कुछ गड़बड़ हो गई।

चीन में पहली बार एक निजी कंपनी ने तीन-चरण वाले रॉकेट का निर्माण किया। साम्यवादी देश की एक समाचार वेबसाइट द्वारा जारी वीडियो में 19 मीटर लंबे लाल एवं सफेद रंग के रॉकेट को साफ एवं नीले आसमान में जाते हुए दिखाया गया था।

चीनी मीडिया की खबरों में बताया गया है कि रॉकेट सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के लिए एक उपग्रह ले जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश