1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के वुहान शहर में अस्पताल से मिली अंतिम COVID-19 मरीज को छुट्टी

चीन के वुहान शहर में अस्पताल से मिली अंतिम COVID-19 मरीज को छुट्टी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2020 11:48 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 11:48 am IST

रविवार तक चीन में वायरस से मरने वालों की संख्या 4,633 हो गई है। रविवार तक चीन में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 82,830 थी।

China's Wuhan city discharges last COVID-19 patient from hospital- India TV Hindi
China's Wuhan city discharges last COVID-19 patient from hospital

बीजिंग। वुहान में अंतिम कोविड-19 मरीज को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस का केंद्र रहे इस शहर में तीन माह बाद पहली बार एक भी कोरोना वायरस का मामला दर्ज नहीं किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण ने चीन में 80 हजार से ज्‍यादा लोगों को संक्रमित किया है। चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) ने सोमवार को घोषणा की है कि तीन नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें विदेश से लौटने वाले दो चीनी नागरिक और एक स्‍थानीय संक्रमित व्‍यक्ति शामिल है।

रविवार तक चीन में वायरस से मरने वालों की संख्‍या 4,633 हो गई है। रविवार तक चीन में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 82,830 थी। 723 मीरजों का अभी उपचार चल रहा है और 77,474 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

एनएचसी ने कहा कि रविवार को 80 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्‍या एक से बढ़कर 52 पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर, तीन महीने से अधिक समय तक जानलेवा वायरस से जंग के बीच वुहान से सभी कोवडि-19 मरीजों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई।  

वुहान में क्रिटिकल केयर यूनिट के एक डॉक्‍टर शैंग यू ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एनएचसी ने कहा कि रविवार तक विदेश से लौटे 627 चीनियों का इलाज चल रहा है, जिसमें से 22 की स्थिति गंभीर है। रविवार को यहां 25 नए बिना लक्षण वाले मामले सामने आए, जिसमें एक विदेश से लौटा मरीज भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश