1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के साथ बढ़ रहे तनाव पर शी चिनफिंग ने ट्रंप से कही यह बात

उत्तर कोरिया के साथ बढ़ रहे तनाव पर शी चिनफिंग ने ट्रंप से कही यह बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2017 07:34 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 07:34 pm IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से ऐसी टिप्पणी या कार्रवाई करने से बचने को कहा, जो...

Xi Jinping and Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Xi Jinping and Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन/बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से ऐसी टिप्पणी या कार्रवाई करने से बचने को कहा, जो कोरियाई प्रायद्वीप में पहले से मौजूद तनाव को और ज्यादा बढ़ाने वाली हो। वहीं, दोनों नेताओं ने क्षेत्र को परमाणु हथियार मुक्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने इस हफ्ते अमेरिकी द्वीप गुआम पर मिसाइल दागने की धमकी दी थी जिसके बाद शी और ट्रंप ने टेलीफोन पर बात की थी। इससे पहले उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों को लेकर उस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका एक प्रस्ताव लाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी ने ट्रंप से कहा कि चीन मुद्दे का उपयुक्त हल करने के लिए अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है।

शी के हवाले से खबर में कहा गया है कि संबद्ध पक्षों को ऐसी टिप्पणी और कार्रवाई करने से बचना चाहिए जो प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाती हों। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के जरिए मुद्दे का एक राजनीतिक हल तलाशना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धमकी दी थी कि यदि उसने अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को जारी रखा तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश