1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के उदय के बारे में चीन को शांत रहना चाहिए: चीनी मीडिया

भारत के उदय के बारे में चीन को शांत रहना चाहिए: चीनी मीडिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2017 11:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 11:34 pm IST

चीन के एक सरकार संचालित अखबार ने आज कहा कि भारत काफी मात्रा में विदेशी निवेश प्राप्त कर रहा है जो विनिर्माण क्षेत्र को विकसित करने की इसकी क्षमता को बहुत अधिक बढ़ाएगा। हालांकि, चीन को शांत रहना चाहिए और नये युग के लिए कहीं अधिक प्रभावी वृद्धि की रणनी

china flag- India TV Hindi
china flag

बीजिंग: चीन के एक सरकार संचालित अखबार ने आज कहा कि भारत काफी मात्रा में विदेशी निवेश प्राप्त कर रहा है जो विनिर्माण क्षेत्र को विकसित करने की इसकी क्षमता को बहुत अधिक बढ़ाएगा। हालांकि, चीन को शांत रहना चाहिए और नये युग के लिए कहीं अधिक प्रभावी वृद्धि की रणनीति पर काम शुरू करना चाहिए।

ग्लोबल टाइम्स की एक खबर में कहा गया है, विदेशी विनिर्माताओं के निवेश का भारी प्रवाह भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए काफी मायने रखता है।

इसने कहा कि चीन को भारत की वृद्धि को देखते हुए शांत रहना चाहिए। भारत से प्रतिस्पर्धा करने के लिए चीन को अब एक नये युग के लिए कहीं अधिक प्रभावी वृद्धि रणनीति पर काम शुरू करना चाहिए।

विदेशी विनिर्माताओं के आने से भारत की कुछ कमजोरियां दूर होंगी और इसके विनिर्माण की क्षमता बढ़ेगी। चीनी कंपनियां भी इस प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश