1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने पेश की नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली, भारतीय सीमा पर होगी तैनात

चीन ने पेश की नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली, भारतीय सीमा पर होगी तैनात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2018 07:29 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 07:29 am IST

भारत और रूस के बीच एस400 सुरक्षा प्रणाली के सौदे के बीच पड़ोसी देश चीन ने भी अपनी नई लेजर प्रणाली को पेश कर दिया है।

china- India TV Hindi
china

भारत और रूस के बीच एस400 सुरक्षा प्रणाली के सौदे के बीच पड़ोसी देश चीन ने भी अपनी नई लेजर प्रणाली को पेश कर दिया है। चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया जो हवा में निशाना लगाकर ड्रोन, निर्देशित बमों और मोर्टार को नष्ट करने में सक्षम है। 

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के ज्युहाई शहर में आयोजित एयर शो में इस नयी प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। 

खबर के अनुसार, इस प्रणाली को बड़ी आसानी से भारत की सीमा से सटे तिब्बत के पठार और दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में तैनात किया जा सकता है। 

वाहन चालित इस प्रणाली का नाम ‘‘एलडब्ल्यू 30’’ लेजर रक्षा हथियार प्रणाली है। इसे देश के सबसे बड़े मिसाइल निर्माताओं में शामिल चीन एरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश