1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बौखला गया है चीन, झूठ पकड़े जाने के बाद अपने प्रोपेगेंडा अखबार के जरिए दे रहा है भारत को धमकी

बौखला गया है चीन, झूठ पकड़े जाने के बाद अपने प्रोपेगेंडा अखबार के जरिए दे रहा है भारत को धमकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 01:20 pm IST

चीन पूरी तरह से बौखला गया है। अब उसने अपने प्रोपेगेंडा अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के जरिए भारत को जंग की धमकी भी दी है।

बौखला गया है चीन, झूठ पकड़े जाने के बाद अपने प्रोपेगेंडा अखबार के जरिए दे रहा है भारत को धमकी- India TV Hindi
बौखला गया है चीन, झूठ पकड़े जाने के बाद अपने प्रोपेगेंडा अखबार के जरिए दे रहा है भारत को धमकी Image Source : TWITTER

बीजिंग/नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी PLA ने 7 सितंबर की शाम को हवाई फायर किए और इसके बावजूद भारतीय सेनिकों ने संयम दिखाया। लेकिन, चीन फिर भी इस फायरिंग का आरोप भारत के ऊपर डाल रहा है। चीन पूरी तरह से बौखला गया है। अब उसने अपने प्रोपेगेंडा अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के जरिए भारत को जंग की धमकी भी दी है।

'ग्लोबल टाइम्स' चीन का सरकारी अखबार है। उसे चीनी सरकार के मुखपत्र के रूप में देखा जाता है। वह पूरी तरह से सरकार का पक्ष रखता है। 'ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा, "चीन भारत के साथ बॉर्डर वॉर नहीं चाहता है। लेकिन अगर भारतीय पक्ष चीन की साख को ठेस पहुंचाता है और PLA के खिलाफ हवाई फायर करता है तो उसे इसका परिणाम भूगतना होगा। चीन युद्ध टालने के लिए कभी नहीं मानेगा।"

'ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा, "हमें भारत को गंभीरता से चेतावनी देनी है। आपने रेखा पार कर दी है। आपके अग्रिम सैनिकों ने रेखा पार कर दी है। आपकी राष्टवादी जन भावना ने रेखा पार कर दी है। चीन के लिए आपकी नीति ने रेखा पार कर दी है। आप अति विश्वासी होकर चीनी PLA और नागरिकों को उकसा रहे हैं।"

गौरतलब हो कि बीते 45 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत और चीन के बीच सीमा के ऊपर गोली चली हुई हो। 14 जून को लद्दाख में LAC पर जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, उस समय भी गोली नहीं चलाई गई थी। लेकिन 7 सितंबर की शाम को चीन के सैनिकों ने समझौते का उलंघन किया और भारतीय पोस्ट की तरफ बढ़ने लगे। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोका तो उन्होंने हवाई फायर कर दिए।

LAC पर भारत हमेशा से शांति बनाए रखने का प्रयास करता रहा है जिस वजह से भारत की तरफ से 45 वर्षों में कभी भी चीनी सैनिकों के ऊपर गोली नहीं चलाई गई है। इस परंपरा को भारत ने 7 सितंबर की रात को भी नहीं तोड़ा, लेकिन चीन के सैनिकों ने इस परंपरा को तोड़ते हुए गोली चला दी। 7 सितंबर से पहले भारत और चीन की सीमा पर 1975 में अरुणाचल प्रदेश में अंतिम गोली चली थी।

इसके बाद अगर सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच अगर कोई तनाव हुआ भी तो उसमें दोनो तरफ के सैनिक लात घूंसों से लड़ते थे और एक दूसरे के वीडियो बनाते थे ताकि सबूत रखा जा सके। कई बार भारत और चीन के सैनिकों के बीच लात-घूसों से हुई झड़प के वीडियो समाचार चैनलों पर चल चुके हैं। यह परंपरा 45 वर्ष से चली आ रही थी लेकिन चीन विस्तारवादी नजरिए की वजह से यह परंपरा 7 सितंबर की रात को टूट गई।

7 सितंबर की रात गोली चलाने का आरोप जब भारतीय सैनिकों पर लगाया तो भारतीय सेना की तरफ से जवाब दिया गया कि चीन के सैनिक भारतीय पोस्ट की तरफ बढ़ रहे थे और उन्हें जब भारतीय सैनिकों ने रोका तो चीन के सैनिकों ने हवा में कुछ राउंड गोली चलाए। भारतीय सेना की तरफ से कहा गया कि चीनी सैनिकों की गोलीबारी के बावजूद भारत के सैनिकों ने संयम बरता और जिम्मेदाराना व्यव्हार का परिचय दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश