1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बीजिंग में अंग्रेजी भाषा के साइनबोर्ड्स की गलतियां सुधारने का अभियान

चीन: बीजिंग में अंग्रेजी भाषा के साइनबोर्ड्स की गलतियां सुधारने का अभियान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 05:55 pm IST

चीन अपनी राजधानी बीजिंग में लगे साइनबोर्ड्स पर अंग्रेजी भाषा की गलतियां सुधारने का कदम उठाने जा रहा है...

China to correct English on sign boards in its capital city Beijing | AP Photo- India TV Hindi
China to correct English on sign boards in its capital city Beijing | AP Photo

बीजिंग: चीन अपनी राजधानी बीजिंग में लगे साइनबोर्ड्स पर अंग्रेजी भाषा की गलतियां सुधारने का कदम उठाने जा रहा है। दरअसल, बीजिंग का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा ऊंचा करने की चीन की कोशिश के तहत शहर में पोस्टरों एवं साइनबोर्डों में अंग्रेजी सही की जाएगी। बीजिंग के विदेश विषयक कार्यालय ने बताया कि मुख्य तौर पर सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स और जिनरोंगजी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां और रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन स्थित हैं। इसके अलावा इन इलाकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वयंसेवकों से इन क्षेत्रों त्रुटिपूर्ण अंग्रेजी की पहचान करने और उसकी सूचना कार्यालय को देने के लिए कहा गया है। इस काम में लोगों और मीडिया से भी सहयोग मांगा गया है। इस अभियान का लक्ष्य राजधानी की अंतर्राष्ट्रीय अपील को ऊंचा उठाना तथा 2022 के बीजिंग विंटर ओलंपिक्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी करना है। चीन की राजधानी में वर्ष 2008 के ओलंपिक के समय सड़कों, मेट्रो एवं अन्य परिवहन स्टेशनों पर पहली बार चीनी भाषा के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी साइनबोर्ड लगाए गए थे।

आपको बता दें कि अब चीन के अधिकांश स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाई जाने लगी है। इसके पीछे का मकसद यहां के छात्रों को विदेश में जाकर शिक्षा हासिल करने के मौके बनाना है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक यहां की सरकार मेंडारिन भाषा के ऊपर अन्य भाषाओं को तरजीह नहीं देती थी, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख मजबूत करने के लिए चीन ने अपने लोगों को अंग्रेजी भाषा सिखाने पर खासा जोर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश