1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गहराया ट्रेडवॉर का संकट, ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर 100 अरब डॉलर का शुल्क लगाने को कहा

गहराया ट्रेडवॉर का संकट, ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर 100 अरब डॉलर का शुल्क लगाने को कहा

 Published : Apr 06, 2018 11:10 am IST,  Updated : Apr 06, 2018 11:10 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार संबंधी विवाद को तेज करते हुए चीनी उत्पादों पर 100 अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने को कहा है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेडवॉर का संकट और भी गहरा गया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार संबंधी विवाद को तेज करते हुए चीनी उत्पादों पर 100 अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने को कहा है। यह अमेरिका में आने वाले 1300 चीनी उत्पादों पर पहले से ही प्रस्तावित 25 प्रतिशत आयात शुल्क के अतिरक्त है। तीन अप्रैल को अमेरिकी व्यापार रीप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने चीन से आने वाले सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद ही चीन ने भी बदले में अमेरिकी उत्पादों पर भी इतना आयात टैरिफ लगाने की घोषण की थी। ट्रंप ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का उसका निर्णय चीन की जवाबी कार्रवाई के बदले में हैं। 

ट्रंप ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ अपनी गलतियों को सुधारने की बजाए चीन हमारे किसानों और उत्पादकों को नुकसान पहुंचाना चाहता है। चीन की बेजा जवाबी कार्रवाई को देखते हुए मैंने यूएसटीआर से यह देखने को कहा है कि क्या धारा 301 के तहत 100 अरब डालर का अतिरिक्त शुल्क उचित रहेगा और अगर हां तो उन उत्पादों की पहचान करो जिनमें ये शुल्क लगाए जा सकते हैं।’’ 

उन्होंने चीन पर अमेरिका की बौधिक संपदा को गलत तरीके से हथियाने के लिए लगातार काम करने का आरोप लगाते हुए कहा यूएसटीआर की जांच में चीन की कार्यप्रणाली को विस्तार से दर्ज किया गया है और उससे विश्वभर में चिंता है। ट्रंप ने कहा, ‘‘चीन की अवैध व्यापार गतिविधियां? वाशिंगटन में वर्षों इसकी अनदेखी की गई? उसने अमेरिका की हजारों फैक्ट्रियों को तबाह किया और लाखों अमेरिकी नौकरियां खा गई।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा