1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेहतर जिंदगी के लिए 7.5 लाख गरीबों को दूसरी जगह बसाएगा चीन

बेहतर जिंदगी के लिए 7.5 लाख गरीबों को दूसरी जगह बसाएगा चीन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2017 06:32 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 06:32 pm IST

दक्षिण-पश्चिम चीन के गिझाउ प्रांत में अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चीन साढ़े सात लाख लोगों को दूसरी जगह बसाएगा। यह काम 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से किया जाएगा।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: दक्षिण-पश्चिम चीन के गिझाउ प्रांत में अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चीन साढ़े सात लाख लोगों को दूसरी जगह बसाएगा। यह काम 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से किया जाएगा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रांतीय स्थानांतरण ब्यूरो के प्रमुख वांग यिंगझेंग ने कहा कि देश के सबसे गरीब प्रांतों में से एक इस प्रांत के करीब एक लाख 81 हजार घरों को सुदूरवर्ती दुर्गम इलाकों से बेहतर जिंदगी की उम्मीद में दूसरी जगह बसाया किया जाएगा। वांग ने कहा कि 36 सौ गांवों को अन्यत्र बसाया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे अभियान पर अनुमानित लागत 45 अरब युआन (6.6 अरब अमेरिकी डॉलर) आएगी। उन्होंने कहा, ‘हम पिछले साल के मुकाबले दो-तिहाई ज्यादा लोगों को स्थानांतरित कर रहे हैं। चीन ने इस साल एक करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के उपर पहुंचाने की योजना बनाई है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश