1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. SHOCKING! गधों की खाल का इस तरह इस्तेमाल कर रहा है चीन

SHOCKING! गधों की खाल का इस तरह इस्तेमाल कर रहा है चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 03:26 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:26 pm IST

बीजिंग: हाल ही में एक खबर के अनुसार चीन में सबसे ज्यादा गधों का इंपोर्ट किया जाता है। अफ्रिका से लाखों की संख्या में गधे चीन में लाए जाते हैं। चीन हर साल करीब 4

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: हाल ही में एक खबर के अनुसार चीन में सबसे ज्यादा गधों का इंपोर्ट किया जाता है। अफ्रिका से लाखों  की संख्या में गधे चीन में लाए जाते हैं। चीन हर साल करीब 4 मिलियन गधों का इस्तेमाल करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गधों का इस्तेमाल चीन एक खास काम के लिए करता है। चीन में इन गधों को अफ्रीका के नाइजर और बुर्कीना फासो से मंगाया जाता है। चीन को इस प्रकार गधों के इंपोर्ट से अफ्रीका खुश नहीं है और जल्द ही वह चीन के गंधों के इंपोर्ट पर रोक लगा सकता है। जबकि नाईजर ने गधों के इंपोर्ट पर रोक लगा दी है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार चीन में गधों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

चीन इन गधों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाईयां बनाने के लिए करता है गधों की खाल का इस्तेमाल करके चीन यहां की पारंपरिक दवाई 'ईजिओ' बनाता है। रेडिश्नल चाइनीज मेडिसिन (TCM) के नाम से प्रसिद्ध दवाई के लिए खाल से निकलने वाली गिलेटिन (gelatin) का इस्तेमाल होता है। चीन की न्यूज एजेंसी Xinhua News के मुताबिक चीन में हर साल 5 हजार टन Ejiao का निर्माण किया जाता है।

गधों की खाल से बनी इस दवाई का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इस दवाई को सर्दी जुकाम, एनिमिया और अनिद्रा जैसी बीमारियों में लिया जाता है। इसका इस्तेमाल फेस क्रीम और एंटी एजिंग के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश