1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की नदी में 300 साल पहले डूबा सोने-चांदी का खजाना मिला

चीन की नदी में 300 साल पहले डूबा सोने-चांदी का खजाना मिला

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 05:48 pm IST

दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में 300 साल से भी पहले नदी की तलहटी में डूबीं सोने और चांदी की 10,000 से भी अधिक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

चेंगदू: दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में 300 साल से भी पहले नदी की तलहटी में डूबीं सोने और चांदी की 10,000 से भी अधिक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सिचुआन प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष एवं पुरातत्व अनुसंधान संस्थान के निदेशक गाओ डलुन ने सोमवार को बताया कि नदी तल से प्राप्त वस्तुओं में सोने, चांदी और कांस्य के सिक्के तथा आभूषणों के साथ-साथ तलवारें, चाकू और भाले जैसे लोहे के हथियार भी हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुरातत्वविदों ने बताया कि सोने और चांदी के बर्तनों में बनी आकृतियां अब भी स्पष्ट हैं और गहनों पर उभरे हुए पैटर्न उत्कृष्ट शिल्प कौशल के नमूने हैं। जहां यह खजाना बरामद हुआ है, वह स्थान सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू से 50 किलोमीटर दूर दक्षिण में मिनियांग नदी और जिंनजिंग नदी के कटाव में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि 1646 में, किसान विद्रोह के नेता झांग जियानजोंग के दक्षिण में अपने खजाने को ले जा रहे थे, तब उन्हें मिंग राजवंश (1368-1644) के सैनिकों ने इस क्षेत्र में पराजित किया था। लड़ाई के दौरान धन और कीमती सामानों से भरी हुई लगभग 1,000 नावें यहां डूब गईं थीं।

पेकिंग यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद ली बोकियान ने कहा, ‘ये वस्तुएं विज्ञान, इतिहास और कला के लिए बहुत मूल्यवान हैं। ये मिंग राजवंश के राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य और सामाजिक जीवन के अनुसंधान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश