1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी ग्रेजुएट्स में रोजगार की दर स्थिर

चीनी ग्रेजुएट्स में रोजगार की दर स्थिर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 04:02 pm IST

चीन में एक हालिया सर्वेक्षण से इस बात का पता चला है कि देश में स्नाकोत्तर छात्रों की रोजगार दर स्थिर बनी हुई है।

china graduates- India TV Hindi
china graduates

बीजिंग: चीन में एक हालिया सर्वेक्षण से इस बात का पता चला है कि देश में स्नाकोत्तर छात्रों की रोजगार दर स्थिर बनी हुई है और इन छात्रों की निजी उद्यमों द्वारा अधिक नियुक्ति की जा रही है। शिक्षा अनुसंधान कंपनी मायकॉस इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, 2015 में कॉलेज स्नातकों की रोजगार दर 91.7 प्रतिशत रही, जो वर्ष 2014 के 92.1 प्रतिशत और 2013 के 91.4 प्रतिशत की तुलना में लगभग समान रही।

सर्वेक्षण के अनुसार, विश्वविद्यालयों के 92.2 प्रतिशत स्नातकों और जूनियर कॉलेजों तथा उच्च व्यावसायिक स्कूलों के 91.2 प्रतिशत स्नातकों को रोजगार मिला। पिछले साल चीन के 30 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से स्नातक करने वाले 2,50,000 कॉलेज स्नातकों ने छह माह बाद ही नौकरी के लिए कई साक्षात्कार दिए। स्नातक छात्रों को रोजगार देने के मामले में शिक्षा, चिकित्सा, मीडिया, सूचना और संचार क्षेत्र आगे रहे। इन्होंने निर्माण और हार्डवेयर से अधिक रोजगार दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश