1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय सीमा पर तैनात चीनी सैनिकों की रैंक बढ़ी

भारतीय सीमा पर तैनात चीनी सैनिकों की रैंक बढ़ी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 04:08 pm IST,  Updated : May 13, 2016 04:08 pm IST

चीन ने भारत से लगी हुई अपनी सीमा की सुरक्षा करने वाली तिब्बत सैन्य कमान को PLA के जमीनी बलों के तहत शामिल करने के साथ-साथ उसका स्तर उन्नत कर दिया।

chinese militant- India TV Hindi
chinese militant

बीजिंग: चीन ने भारत से लगी हुई अपनी सीमा की सुरक्षा करने वाली तिब्बत सैन्य कमान को PLA के जमीनी बलों के तहत शामिल करने के साथ-साथ उसका स्तर उन्नत कर दिया। चीन ने कहा है कि यह कमान भविष्य में किसी सैन्य युद्धक अभियान को भी हाथ में ले सकती है।

सरकारी ग्लोबल टाईम्स के पहले पन्ने पर छपी रिपोर्ट में कहा गया, चीन ने तिब्बत सैन्य कमान (TMC) का स्तर उंचा कर दिया है। इसने एक अन्य सरकारी अखबार चाइना यूथ डेली का उल्लेख करते हुए कहा, TMC का राजनीतिक ओहदा उसकी समकक्ष प्रांत स्तरीय सैन्य कमानों से एक स्तर उंचा कर दिया जाएगा और यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के नेतृत्व में आ जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया, यह पदोन्नति TMC कमान के गठन के एक नए सफर को रेखांकित करती है। अचानक की गई इस पदोन्नति को कई पर्यवेक्षक हैरानी की नजर से देख रहे हैं क्योंकि PLA इस साल के सुधार के तहत अधिकतर प्रांतीय सैन्य कमानों को केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के नए नेशनल डिफेंस मोबिलाइजेशन डिपार्टमेंट के नियंत्रण में लेकर आई है। CMC दरअसल PLA की सबसे उंची कमान है। इसकी अध्यक्षता सीधे राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा की जाती है, जो सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख भी हैं।

रिपोर्ट में इस मामले के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया, वहीं, दूसरी ओर TMC चीनी जमीनी बलों के अंतर्गत है। इसका अर्थ यह है कि वह भविष्य में किसी सैन्य युद्धक अभियान को अपने हाथ में ले सकती है। बहरहाल, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई कि सैन्य युद्धक अभियान क्या होगा? वरिष्ठ सैन्य पर्यवेक्षकों ने इस रिपोर्ट को उलझाव से भरी बताया है। पिछले साल तक, चीन के सात सैन्य इलाके बीजिंग, नान्जिंग, चेंग्दू, जिनान, शेन्यांग, लांझोउ और ग्वांगझू में थे। इनमें से चेंग्दू अरूणाचल प्रदेश समेत तिब्बत क्षेत्र में भारत के पूर्वी सेक्टर की सुरक्षा की देखभाल करता रहा है। वहीं शिनजियांग में लांझोउ कश्मीर क्षेत्र और पाकिस्तान समेत पश्चिमी सेक्टर का आंशिक रूप से निरीक्षण करता था।

रणनीतिक जोन योजना के अनुसार, चेंग्दू और लांझोउ को रणनीतिक कमान क्षेत्र में शामिल किया जाना इसे चीनी सेना के लिए संभवत: सबसे बड़़ा क्षेत्र बनाता है। TMC को लेफ्टिनेंट जनरल के स्थान पर चार सितारा वाला जनरल मिल सकता है। वहीं लांझोउ में जो युद्धक बल तैनात हैं, उनका नेतृत्व पहले ही एक जनरल द्वारा किया जा रहा है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, यह रिपोर्ट बहुत उलझाव वाली है। हमें एक सही नजरिया प्राप्त करने के लिए और अधिक जानकारी की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश