1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विश्व भ्रमण के लिए चीनी पायलट ने उड़ान भरी

विश्व भ्रमण के लिए चीनी पायलट ने उड़ान भरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2016 12:44 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 12:44 pm IST

पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए चीन के एक पायलट और उनके चालक दल ने रविवार को बीजिंग से उड़ान भरी।

chinese pilot flew to roam the world- India TV Hindi
chinese pilot flew to roam the world

बीजिंग: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए चीन के एक पायलट और उनके चालक दल ने रविवार को बीजिंग से उड़ान भरी। दो वर्ष की तैयारी के बाद एकल इंजन वाले टर्बोप्रॉप TMB 700 विमान ने रविवार दोपहर बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी इस यात्रा का आगाज किया।

58 दिनों की इस यात्रा के दौरान विमान 40,000 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस दौरान यह रूस, अमेरिका, कनाडा, आइसलैंड और ब्रिटेन समेत 20 देशों की यात्रा करेगा।

करीब 50 वर्षीय पायलट झैंग बो ने बताया कि इस यात्रा के दौरान 50 ठहराव होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश