1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सब-वे में चुंबन चीनी पुलिस को बर्दाश्त नहीं

सब-वे में चुंबन चीनी पुलिस को बर्दाश्त नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2015 06:09 pm IST,  Updated : Jul 21, 2015 06:25 pm IST

बीजिंग: पिछले दिनों एक सब-वे में युवा जोड़े के चुंबन करने और अंतरंग होने का वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर लोगों ने कठोर प्रतिक्रिया की थी, उसको देखते हुए चीन की पुलिस ने

सब-वे में चुंबन चीनी...- India TV Hindi
सब-वे में चुंबन चीनी पुलिस को बर्दाश्त नहीं

बीजिंग: पिछले दिनों एक सब-वे में युवा जोड़े के चुंबन करने और अंतरंग होने का वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर लोगों ने कठोर प्रतिक्रिया की थी, उसको देखते हुए चीन की पुलिस ने यात्रियों को ऐसा न करने की हिदायत दी है।

चीनी सरकार द्वारा संचालित समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने आगाह करते हुए लिखा है, भूमिगत मार्ग में चुंबन ले रहे हैं, तो  सावधान रहें, पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है।

हाल ही में चीन के उत्तर पूर्वी लिओनिंग प्रांत के शेनयांग में भूमिगत मार्ग ट्रेन में एक युवा जोड़े का चुंबन लेते और अंतरंग होते एक वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर नेट उपभोक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया था।

अखबार ने अपने वेब संस्करण में वीडियो से संबंधित तस्वीरें छापी हैं।

वीडियो और फोटो डालने वाले व्यक्ति ने लिखा, क्या आप सार्वजनिक स्थलों पर थोड़ी शालीनता दिखा सकते हैं? आपके आसपास मौजूद बच्चों का क्या?

शेनयांग पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश