
पहले एक चीनी यूनिवर्सिटी भी लगा चुकी है चुंबन पर प्रतिबंध
इस मामले में पुलिस ने चुंबन के खिलाफ मोरचा खोला है, तो कुछ वर्ष पूर्व नानजिंग फोरेस्ट्री यूनिवर्सिटी ने भी अपने कैंपस में सार्वजनिक चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी ने करीब 100 छात्रों को इस काम में ही लगा दिया था कि वे घूम-घूमकर देखें कि कहीं कोई सार्वजनिक प्रेम की अभिव्यक्ति तो नहीं कर रहा।
तब एक छात्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध जताते हुए लिखा था कि वह अपने व्वायफ्रेंड के साथ कॉलेज के कैंपस में बैठी थी कि तभी लाल आर्मबैंड लगाए एक छात्रा वहां आई और मुझे शालीनता से बैठने की शिक्षा देने लगी। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
(फोटो साभार - चाइना डेली)