यूपी के मौसम में फिर से बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। बीच में कुछ दिन के लिए बूंदाबादी और बादलों की वजह से भयंकर गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से सूरज अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। आने वाले कुछ दिन में उमस और गर्मी बढ़ेगी, हालांकि कुछ जगह हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहेगा। चलिए जानते हैं कि 19 जून यानी शुक्रवार को यूपी में मौसम कैसा रहने की संभावना है।
तापमान एक बार फिर से छुएगा 40 से 42 डिग्री तक का पारा
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। उम्मीद है कि ये बढ़कर फिर से 40 से लेकर 42 डिग्री तक का पारा छू सकता है। खास तौर पर पश्चिमी और मध्य यूपी में गर्मी का प्रकोप थोड़ा ज्यादा रहेगा। इस बीच पूर्वी यूपी की अगर बात करें तो यहां कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। इस बीच तेज हवाओं का जो दौर चल रहा है, वो अभी जारी रहेगा।
यूपी में 25 जून तक मानसून आने की संभावना
मानसून की बात की जाए तो इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार है। आमतौर पर इस वक्त तक यूपी में मानसून आ जाता है और इस बार भी आ जाना चाहिए था, लेकिन इस बार मानसून थोड़ी देर से आ रहा है। 18 से 20 जून तक यूपी में मानसून की बारिश हो जाती है। इस बार से तीन से चार दिन देरी से चल रहा है। यानी उम्मीद की जानी चाहिए कि 25 जून तक मानसून पूर्वी यूपी से प्रवेश कर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।
बारिश के बाद तापमान में आएगी अच्छी खासी गिरावट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खड़ी में नमी बढ़ सकती है, इससे मानसूनी हवाएं सक्रिय होकर यूपी में आ जाएंगी और बारिश की प्रबल संभावना है। पूर्वी यूपी में अभी छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन इससे उमस और बढ़ेगी ही। बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। 23 से 25 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सबसे पहले पूर्वी यूपी और उसके बाद मध्य यूपी में बारिश होगी। मानसून आने और बारिश होने से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, यानी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम होने के पूरे चांस हैं।

यह भी पढ़ें
यूपी में गड्डे में गिरने से दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही जांच
बदायूं में हत्या से हड़कंप, गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बदमाशों ने 55 साल के व्यक्ति को गोलियों से भूना