1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी की लेह यात्रा से बैकफुट पर चीन? कहा-कोई भी पक्ष ऐसा कदम न उठाए जिससे तनाव बढ़े

पीएम मोदी की लेह यात्रा से बैकफुट पर चीन? कहा-कोई भी पक्ष ऐसा कदम न उठाए जिससे तनाव बढ़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 04:01 pm IST

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि लद्दाख में भारत और चीन तनाव कम करने के लिए सैनिक और डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए बात कर रहे हैं ऐसे में किसी भी पक्ष को ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे स्थिति में तनाव बड़े।

Chinese Statement on PM Modi Leh Visit- India TV Hindi
Chinese Statement on PM Modi Leh Visit Image Source : ANI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लेह यात्रा पर चीन का बयान आया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान से ऐसा लग रहा है कि चीन इस मुद्दे पर बैकफुट पर आ गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि लद्दाख में भारत और चीन तनाव कम करने के लिए सैनिक और डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए बात कर रहे हैं ऐसे में किसी भी पक्ष को ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे स्थिति में तनाव बड़े।

बता दें कि एलएसी पर चीन से तनातनी के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक लेह पहुंचकर ड्रैगन को डायरेक्ट मैसेज दिया। पीएम मोदी ने बॉर्डर पर तनाव के बीच आज फॉरवर्ड लोकेशन्स का दौरा किया। पीएम मोदी आज सुबह लेह के फॉरवर्ड लोकेशन निमू पहुंचे। पीएम मोदी के साथ सीडीएस बिपिन रावत भी लेह पहुंचे। यहां पीएम मोदी आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों और अफसरों से मिले।

पढ़ें- लेह से लौटने के बाद दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग करेंगे पीएम मोदी, रक्षा मंत्री तथा विदेश मंत्री और NSA रहेंगे मौजूद: सूत्र

पीएम को 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने ब्रीफ किया। पीएम मोदी ने निमू में जिस फॉरवर्ड लोकेशन का दौरा किया वो 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है। सिंधु नदी के किनारे बसा निमू जन्सकार रेंज से घिरा है और इसका इस्तेमाल सियाचिन जाने वाले सैनिकों के एक्लमेटाइजेशन के लिए होता है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को लेह के लिए पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा निर्धारित था लेकिन गुरुवार को अचानक उसे रद्द कर दिया गया था। उस समय कुछ लोगों के अलावा शायद हीं कोई जानता था कि रक्षा मंत्री का दौरा क्यों रद्द हुआ है।

दरअसल गुरुवार को ही यह तय हो गया था कि रक्षा मंत्री की जगह अब खुद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लेह जाएंगे और आज प्रधानमंत्री मोदी खुद जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए बॉर्डर के पास पहुंच गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश