1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विश्वयुद्ध में जापान को हराने में चीन की भूमिका थी महत्वपूर्ण

विश्वयुद्ध में जापान को हराने में चीन की भूमिका थी महत्वपूर्ण

 Written By: IANS
 Published : Sep 04, 2015 10:57 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 11:55 pm IST

लंदन: कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक इतिहासकार ने कहा है कि जापानी हमले के खिलाफ चीन के प्रतिरोध युद्ध ने 70 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध में फासीवादी ताकतों की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पश्चिमी

जापान के खिलाफ चीन की...- India TV Hindi
जापान के खिलाफ चीन की जंग थी बेहद महत्वपूर्ण

लंदन: कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक इतिहासकार ने कहा है कि जापानी हमले के खिलाफ चीन के प्रतिरोध युद्ध ने 70 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध में फासीवादी ताकतों की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पश्चिमी दुनिया के कई विद्वान चीन की इस जंग को अब काफी महत्व देने लगे हैं।

कैब्रिज विश्वविद्यालय के कॉलेज आफ एशियन एंड मिडिल ईस्टर्न स्टडीज के निदेशक और इतिहास के प्रोफेसर हांस वान दे वेन ने एक खास मुलाकात में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीन के युद्ध ने न सिर्फ जापान के एशिया पर प्रभुत्व के सपनों पर पानी फेर दिया बल्कि इस इलाके में पश्चिमी साम्राज्यवाद की जड़ों को भी हिला दिया।

वेन ने कहा, "द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में अमेरिका और ब्रिटेन से कितनी ही किताबें सामने आती रहती हैं। इनमें द्वितीय विश्व युद्ध में चीन की भूमिका को कम आंका जाता है। उन्हें लगता है कि प्रशांत महासागर इलाके में जापान के खिलाफ अमेरिका का हमला द्वितीय विश्व युद्ध जीतने के लिए था। चीन का इस जीत से बहुत कम ताल्लुक है। इसलिए इस बात को समझना बहुत मुश्किल नहीं है कि वे क्यों यह मानते हैं कि जापान के खिलाफ चीन की जंग कोई खास मायने नहीं रखती।"

वेन ने कहा, "लेकिन, द्वितीय विश्व युद्ध में चीन की भूमिका की यह समझ गलत और गैरवाजिब है। यह इतिहास की एक अमेरिका केंद्रित ऐतिहासिक सोच को दिखाती है।"

अपनी किताब "वार एंड नेशनलिज्म इन चाइना (1925-1945)" में वेन ने विस्तार से बताया है कि चीन के राष्ट्रवादियों और साम्यवादियों ने प्रतिरोध युद्ध में कितनी बड़ी भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: बेकसूर चीनी महिला को जापानी सैनिकों ने दी थी दर्दनाक मौत

              ऑस्ट्रेलियाई भेड़ ने तोड़ा न्यूज़ीलैंड की भेड़ का विश्व रिकार्ड

              मजे के लिए रूसी महिला पर ढ़ाते थे ज़ुल्म

              लंदन की सड़क पर लड़की हुई निर्वस्त्र, वायरल हुआ VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश