1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 2,13,470

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 2,13,470

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 04:28 pm IST

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 4,133 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,470 हो गई है।

Coronavirus Cases in Pakistan, Pakistan Coronavirus - India TV Hindi
Coronavirus Cases in Pakistan Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 4,133 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,470 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार (1 ज) को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 के 1,00,802 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से 91 लोगों की जान जा चुकी है जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,395 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार 2,741 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोविड-19 के सर्वाधिक 84,640 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में 76,262, खैबर पख्तूनख्वा में 26,598, इस्लामाबाद में 12,912, बलूचिस्तान में 10,476, गिलगित बल्तिस्तान में 1,489 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 1,093 मामले सामने आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश