1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर पति-पत्नी को मार डाला

पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर पति-पत्नी को मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2016 09:30 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 09:30 pm IST

पाकिस्तान के कराची शहर में भागकर शादी करने वाले एक दंपति की एक कबायली अदालत के फरमान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में भागकर शादी करने वाले एक दंपति की एक कबायली अदालत के फरमान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कराची के बाहरी इलाके शाह लतीफ में बुधवार को अजमत (30) और इरफाना (18) की हत्या की गई। 

देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजमत और फरहाना का ‘गुनाह’ सिर्फ इतना था कि ये दोनों एक साल पहले घर से भाग गए थे और शादी कर ली थी। इलाके एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह दंपति शादी के बाद ओरांगी कस्बे के बनारस इलाके में रह रहा था। ऐसा लगता है कि कुछ दिन पहले इनके परिवारों को इनके स्थान के बारे में पता चल गया। घर वाले अपने साथ इनको यह कहकर ले गए कि उनको माफ कर दिया जाएगा और उन्हें इस मामले को सुलझाने के लिए सिर्फ जिरगा के सामने पेश होगा।’ 

उन्होंने कहा कि जब यह दंपति जिरगा के सामने पेश हुआ तो उनको मार देने का फरमान जारी किया गया। अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद एक मुखबिर के अनुसार झूठी शान के नाम पर इस हत्या को अरशद, निजाम और सईद ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उसके बाद उनके परिजनों ने शवों को एक स्थानीय कब्रगाह में दफन कर दिया लेकिन अदालत के आदेश के बाद हम शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए निकालेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश