1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में Coronavirus संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 257,914 हुए

पाकिस्तान में Coronavirus संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 257,914 हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 12:51 pm IST

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में 2,145 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,57,914 हो गए।

Covid-19 cases soar to 257,914 in Pakistan- India TV Hindi
Covid-19 cases soar to 257,914 in Pakistan Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में 2,145 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,57,914 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 1,78,737 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related Stories

बुधवार को पिछले चौबीस घंटों के दौरान इस महामारी से 40 और मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,426 हो गई। मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में अभी कोविड-19 के 73,751 मरीजों का इलाज चल रहा है।

संक्रमण के कुल मामलों में सिंध से 1,08,913, पंजाब से 88,539, खैबर पख्तूनख्वा से 31,217, इस्लामाबाद से 14,402, बलूचिस्तान से 11,322, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 1,771 और गिलगित बल्तिस्तान से 1,750 मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 16,52,183 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश