1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. धार्मिक विद्यालय में बमबारी के कारण मुख्य धर्मगुरू की मौत

धार्मिक विद्यालय में बमबारी के कारण मुख्य धर्मगुरू की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2017 01:41 pm IST,  Updated : May 09, 2017 01:41 pm IST

उत्तरी परवान प्रांत के एक धार्मिक विद्यालय में बमबारी से मुख्य धर्मगुरू की मौत हो गयी, जबकि चार छात्र जख्मी हो गये। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Death of cleric due to bombardment in religious school- India TV Hindi
Death of cleric due to bombardment in religious school

काबुल: उत्तरी परवान प्रांत के एक धार्मिक विद्यालय में बमबारी से मुख्य धर्मगुरू की मौत हो गयी, जबकि चार छात्र जख्मी हो गये। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डिप्टी गवर्नर शाह वली शाहिद ने बताया कि बम विस्फोट में परवान धार्मिक परिषद् के प्रमुख मौलवी अब्दुल रहीम हनाफी की मौत हो गयी। (पीरियड के दौरान यहां महिलाओं को माने है अछूत, पिलाते हैं गौमूत्र)

शाहिद ने बताया कि यह बम हमला आज सुबह प्रांतीय राजधानी स्थित चाराकार के मदरसे में किया गया जिसका मुख्य निशाना हनाफी ही थे। उन्होंने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हनाफी को निशाना क्यों बनाया गया। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

शाहिद ने इसे आंतकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि कक्षा में यह बम कैसे लाया गया। उल्लेखनीय है कि तालिबान ने पिछले माह घोषणा की थी वह देशभर में और हमलों को अंजाम देगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश