बीजिंग: चीन की ऑनलाइन रिटेल कंपनी जेडी डॉट कॉम ने पूर्वी चीन के जियांगशु प्रांत के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन के माध्यम से डिलिवरी की शुरुआत की है।
जेडी डॉट कॉम के उपाध्यक्ष शियाओ जून ने कहा कि कंपनी के संस्थापक लीयू कियांगदोंग के गृह नगर सुकियान शहर में इस सेवा के लिए रकम डिलिवरी के लिए प्रति पार्सल ली जाने वाली राशि की आधी से अधिक हो सकती है और यह 0.5 युआन से कम होगी।
ये भी पढ़ें-
- 2025 तक 11 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा चीन का ड्रोन बाजार
- चीन ला सकता है कागज की तरह मोड़े जा सकने वाला ड्रोन: रिपोर्ट
सुकियान के काओजी कस्बे में एक डिलीवरी डिपो पर तैनात दो ड्रोन प्रतिदिन 200 पार्सलों को गंतव्य तक पहुंचाने में सक्षम हैं। प्रत्येक ड्रोन 10-15 किलोग्राम तक वजन का वहन कर सकता है और 15-20 किलोमीटर की दूरी तक 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
ये ड्रोन माल को स्वत: लोड तथा अनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका संचालन मध्यम बारिश तथा 38.5 किलोमीटर प्रति घंटे वायु की रफ्तार में भी संचालन हो सकता है।