1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 250 लोग मरे, 1600 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 250 लोग मरे, 1600 से ज्यादा घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 08:24 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 08:56 pm IST

इस्लामाबाद: सोमवार दोपहर को आए तेज भूकंप के झटकों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हिला कर रख दिया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। अफगानिस्तान के हिंदुकुश के केंद्र बिंदु वाले इस

पाकिस्तान में भूकंप...- India TV Hindi
पाकिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 250 लोग मरे

इस्लामाबाद: सोमवार दोपहर को आए तेज भूकंप के झटकों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हिला कर रख दिया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। अफगानिस्तान के हिंदुकुश के केंद्र बिंदु वाले इस भूकंप का पाकिस्तान पर जमकर कहर बरपा है। यहां 250 लोगों के मारे जाने और 1600 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप से सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। यहां एक हजार से ज्यादा लोग घायल है।

पाकिस्तान सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने राजधानी पेशावर सहित खैबर पख्तूनख्वा के सूबे के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर हालात का जायजा लिया। पेशावर के अलावा इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, सरगोधा, क्वेटा और मुल्तान शहरों में भी भूकंप से तबाही की खबर है।

प्रमुख अपडेट

- पाकिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत, 1600 से ज्यादा घायल।

- लंदन से आते ही प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शंगला दौरा किया।

- अफगान अधिकारियों ने 76 लोगों की मौत की पुष्टि की है और सैकड़ों घायल हुए है।

- भारत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों की मदद करने का वादा किया है।

शंगला पहुंचे पीएम नवाज शरीफ

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भूकंप प्रभावित एरिया शंगला पहुंचे। वहां उन्होंने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लिया और भूकंप पीड़ितों से मिले। इससे पहले नवाज शरीफ ने पीएम हाउस में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अगली स्लाइड पर देखिए पाकिस्तान में भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश