
पीएम ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
नवाज शरीफ ने सभी संघीय, नागरिक, सैन्य और प्रांतीय एजेंसियों को निर्देश दिया कि तत्काल अलर्ट घोषित किया जाए और सभी संसाधनों को एक साथ लाया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री के निर्देश पर 24 घंटे काम करने वाले आपदा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जो सभी संघीय, नागरिक, सैन्य एवं प्रांतीय एजेंसियों के साथ समन्वय करेगा।
मृतक संख्या बढ़ने की आशंका
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस भूकंप का झटका दिन में करीब 2:09 बजे महसूस किया गया। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की भी जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
PM मोदी ने की मदद की पेशकश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को फोन कर हर संभव मदद की पेशकश की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी फोन कर वहां के हालात का जायजा लिया।
अगली स्लाइड पर देखिए पाकिस्तान में भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें