1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

दिवाली और छठ के लिए रेलवे का तोहफा, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 13, 2026 12:02 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 06:47 am IST

त्योहारों के सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा 2026 के अवसर पर रेलवे ने यूपी, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

त्योहारों के लिए...- India TV Hindi
त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें का ऐलान Image Source : CANVA

दशहरा, दिवाली और महापर्व छठ के पावन अवसर पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए रेलवे ने दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और वाराणसी से यूपी-बिहार की ओर जाने वाली कई प्रमुख फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है।

इन स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों पूर्वांचल और यूपी के यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने में आसानी होगी। इन सभी ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

14 रूट पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इन ट्रेनों को अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच चलाया जाएगा। इनमें आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली जंक्शन से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, जोगबनी और कानपुर के लिए गाड़ियां शामिल हैं।

ट्रेन संख्या कहां से कहां तक प्रस्थान समय आगमन समय मुख्य ठहराव चलने की अवधि
04209 वाराणसी दिल्ली जंक्शन 22:15 13:45 प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद 2 अक्टूबर–27 नवंबर
04210 दिल्ली जंक्शन वाराणसी 18:50 09:50 प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद 3 अक्टूबर–28 नवंबर
04213 अयोध्या कैंट आनंद विहार 18:20 06:10 बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद 1 अक्टूबर–30 नवंबर
04214 आनंद विहार अयोध्या कैंट 09:00 22:00 बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद 1 अक्टूबर–30 नवंबर
04512 चंडीगढ़ पटना 23:35  21:15 अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, आरा 1 अक्टूबर–27 नवंबर
04511 पटना चंडीगढ़ 23:15 21:40 अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, आरा 1 अक्टूबर–27 नवंबर
04616 फिरोजपुर कैंट पटना 12:00 18:35 मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या 6 अक्टूबर–25 नवंबर
04615 पटना फिरोजपुर कैंट 20:20  23:55 मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या 6 अक्टूबर–25 नवंबर
02456 नई दिल्ली कानपुर सेंट्रल 07:45 13:15 अलीगढ़, इटावा 7 सितंबर–30 नवंबर
02455 कानपुर सेंट्रल नई दिल्ली 15:00 20:20 अलीगढ़, इटावा 7 सितंबर–30 नवंबर
04014 आनंद विहार लौकहा बाजार 15:40 20:15 गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी 16 सितंबर–30 नवंबर
04013 लौकहा बाजार आनंद विहार 21:30 03:15 गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी 16 सितंबर–30 नवंबर
04002 हजरत निजामुद्दीन दादर 23:45 22:40 कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली 13 अक्टूबर–24 नवंबर
04001 दादर हजरत निजामुद्दीन 00:15 21:35 कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली 15 अक्टूबर–26 नवंबर
04227 वाराणसी चंडीगढ़ 11:05 04:20 प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट 1 अक्टूबर–30 नवंबर
04228 चंडीगढ़ वाराणसी 06:00 00:55 प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट 1 अक्टूबर–30 नवंबर
04008 आनंद विहार जोगबनी 08:30 15:00 गाजियाबाद, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सहरसा, जोगबनी 10 अक्टूबर–8 नवंबर
04007 जोगबनी आनंद विहार 18:30  03:00 गाजियाबाद, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सहरसा, जोगबनी 10 अक्टूबर–8 नवंबर
04028 आनंद विहार मुजफ्फरपुर 09:15  04:30 अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर 13 अक्टूबर–25 नवंबर
04027 मुजफ्फरपुर आनंद विहार 06:15 05:30 अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर 13 अक्टूबर–25 नवंबर
04010 दिल्ली जंक्शन सीतामढ़ी 23:05 23:30 गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया 15 अक्टूबर–21 नवंबर
04009 सीतामढ़ी दिल्ली जंक्शन 00:45 20:30 गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया 15 अक्टूबर–21 नवंबर
02458 आनंद विहार कानपुर सेंट्रल 08:20  13:15 अलीगढ़, इटावा 8 सितंबर–29 नवंबर
02457 कानपुर सेंट्रल आनंद विहार 15:00  20:10 अलीगढ़, इटावा 8 सितंबर–29 नवंबर
04314 योग नगरी ऋषिकेश मुजफ्फरपुर 15:20  11:45 हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर 4 अक्टूबर–30 नवंबर
04313 मुजफ्फरपुर योग नगरी ऋषिकेश 13:15 11:15 हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर 4 अक्टूबर–30 नवंबर
04096 आनंद विहार पाटलिपुत्र 00:05  23:00 गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, छपरा, सहतवार, बकुलहा, छपरा, दिघवारा 1 अक्टूबर–30 नवंबर
04095 पाटलिपुत्र आनंद विहार 00:45 21:30 गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, छपरा, सहतवार, बकुलहा, छपरा, दिघवारा 1 अक्टूबर–30 नवंबर

 

यूपी-बिहार और मुंबई रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत

  • बिहार जाने वालों के लिए: आनंद विहार से पाटलिपुत्र (ट्रेन नं 04096) के बीच सर्वाधिक 120 फेरे और निजामुद्दीन से दरभंगा (ट्रेन नं 04002) के लिए विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और जोगबनी रूट पर भी सीधी गाड़ियां मिलेंगी।
  • यूपी व दिल्ली-कानपुर रूट: रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए नई दिल्ली-कानपुर (ट्रेन नं 02456) के 98 फेरे और आनंद विहार-कानपुर के 72 फेरे तय किए गए हैं।
  • लंबी दूरी के रूट: आनंद विहार से मुंबई (LTT) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04014) सबसे ज्यादा 150 फेरों के साथ संचालित होगी, जिससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

बुकिंग हुई शुरू, तुरंत कराएं रिजर्वेशन

इन सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव प्रमुख स्टेशनों जैसे लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, प्रयागराज, गाजीपुर, गोरखपुर और हाजीपुर में रखा गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि एन वक्त की आपाधापी से बचने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन काउंटर पर जाकर तुरंत अपना रिजर्वेशन करा लें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 7.30 घंटे में पूरा होगा 13 घंटे का सफर, उदयपुर से डूंगरपुर, वडोदरा के रास्ते सूरत तक चलेगी नई वंदे भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा