1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 14 सितंबर को पधार रहे हैं गौरी पुत्र गणेश, यहां जानिए प्रमुख शहरों में पूजा और गणपति स्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा?

14 सितंबर को पधार रहे हैं गौरी पुत्र गणेश, यहां जानिए प्रमुख शहरों में पूजा और गणपति स्थापना का मुहूर्त क्या रहेगा?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 13, 2026 12:01 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 12:01 am IST

14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना और मुख्य पूजा इसी समय करना सबसे उत्तम माना जाता है। तो यहां जानिए शहरों के अनुसार गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त।

गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त 2026- India TV Hindi
गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त 2026 Image Source : PEXELS

 हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्यौहार प्रमुख पर्वों में एक माना गया है। धार्मिक दृष्टि ये यह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान गणेश के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण अपने घर में बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर के पूरे 10 दिनों तक विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। तो चलिए अब जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रमुख शहरों में गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। इसके साथ ही जानेंगे मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त के बारे में भी।

गणेश चतुर्थी 2026 मध्याह्न पूजा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का त्यौहार 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। 14 सितंबर को मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिए अति उत्तम माना जाता है। मध्याह्न मुहूर्त में भक्तगण पूरे विधि-विधान से गणेश पूजा करते हैं जिसे षोडशोपचार गणपति पूजा के नाम से जाना जाता है।

अलग-अलग शहरों में गणपति स्थापना का मुहूर्त

  • 11:16 ए एम से 01:44 पी एम - पुणे

  • 11:02 ए एम से 01:31 पी एम - नई दिल्ली

  • 10:51 ए एम से 01:18 पी एम - चेन्नई

  • 11:08 ए एम से 01:36 पी एम - जयपुर

  • 10:58 ए एम से 01:25 पी एम - हैदराबाद

  • 11:03 ए एम से 01:31 पी एम - गुरुग्राम

  • 11:04 ए एम से 01:33 पी एम - चण्डीगढ़

  • 10:18 ए एम से 12:46 पी एम - कोलकाता

  • 11:20 ए एम से 01:48 पी एम - मुम्बई

  • 11:02 ए एम से 01:28 पी एम - बेंगलूरु

  • 11:21 ए एम से 01:49 पी एम - अहमदाबाद

  • 11:02 ए एम से 01:30 पी एम - नोएडा

वर्जित चंद्र दर्शन का समय

14 सितंबर 2026, गणेश चतुर्थी के दिन वर्जित चंद्र दर्शन का समय  सुबह 9 बजकर 10 मिनट से रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्र के दर्शन करने से मिथ्या दोष अथवा मिथ्या कलंक लगता है जिसकी वजह से व्यक्ति को चोरी का झूठा आरोप सहना पड़ता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

14 सितंबर को मनाया जाएगा चौरचन पर्व, जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म