1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Alert: अगर पेट्रोल पंप पर हैं तो भूलकर भी न करें ये काम

Alert: अगर पेट्रोल पंप पर हैं तो भूलकर भी न करें ये काम

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 01:35 pm IST

मलेशिया की एक महिला ने पेट्रोल पंप पर जब अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो वहां आग लग गई जिससे वह 60 फीसदी तक झुलस गई।

petrol- India TV Hindi
petrol

कुआलालंपुर: मलेशिया की एक महिला ने पेट्रोल पंप पर जब अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो वहां आग लग गई जिससे वह 60 फीसदी तक झुलस गई। यह घटना यहां के सेतपाक इंदाह इलाके की है। महिला ने कार में पेट्रोल डाले जाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया।

कुआलालंपुर अग्निशमन एवं बचाव विभाग के प्रमुख शमसुल मारिफ शैबानी ने कहा, पंप से एक चिंगारी निकली और मोबाइल के साथ रिएक्शन हुआ।

पेट्रोल पंप स्टेशनों पर यह चेतावनी दी हुई रहती है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल मना है और खासकर पेट्रोल डाले जाने पर सावधानी बरती जाए ताकि आग भड़कने का खतरा पैदा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश