1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में रहने वाली भारतीय लड़की ने योगासन में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

दुबई में रहने वाली भारतीय लड़की ने योगासन में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 05:55 pm IST

दुबई में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Dubai-based Indian girl breaks world record in performing yoga poses- India TV Hindi
Dubai-based Indian girl breaks world record in performing yoga poses Image Source : PIXABAY । REPRESENTATIONAL IMAGE

दुबई। दुबई में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

कालिया ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के ''सीमित स्थान में सबसे तेजी से योग के 100 आसन'' करने को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी सफलता की वजह कठिन परिश्रम और दृढ़ता है।

सातवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा में यह योगासन प्रस्तुति दी थी। इससे पहले, 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर समृद्धि ने एक मिनट में 40 उन्नत योग आसन करने का अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश