1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पेरिस से मुंबई आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, ईरान में की गई आपात लैंडिंग

पेरिस से मुंबई आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, ईरान में की गई आपात लैंडिंग

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 09:25 am IST,  Updated : May 09, 2019 09:25 am IST

पेरिस से मुंबई आ रहे एयर फ्रांस की सहयोगी इकाई के विमान को आपात स्थिति में ईरान में उतरना पड़ा। विमान ने बुधवार कई घंटे तक ईरान में ठहरने के बाद दुबई के लिए उड़ान भरी।

Air France JOON - India TV Hindi
Air France JOON 

तेहरान। पेरिस से मुंबई आ रहे एयर फ्रांस की सहयोगी इकाई के विमान को आपात स्थिति में ईरान में उतरना पड़ा। विमान ने बुधवार कई घंटे तक ईरान में ठहरने के बाद दुबई के लिए उड़ान भरी। विमानन कंपनी ‘जून’ का एयरबस ए340 विमान ईरान के इस्फ़हान शहर में उतरा। 

जून ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या एएफ218 को वेंटिलेशन सर्किट में गड़बड़ी के कारण एहतियातन उतारा गया। ईरान की आईआरएनए संवाद समिति ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारियों ने यात्रियों को सेवाएं मुहैया कराईं। उसने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

एयर फ्रांस ने बताया कि स्थानीय मरम्मत दल ने विमान की जांच की और इसके बाद वह दुबई में अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया।  एयर फ्रांस ने बताया कि वह यात्रियों को अन्य विमानन कंपनियों के विमान से जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश