1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के चीनी दूतावास परिसर में मृत पाया गया इंजीनियर

पाकिस्तान के चीनी दूतावास परिसर में मृत पाया गया इंजीनियर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 04:32 pm IST

पाकिस्तान में काम कर रहा चीन का एक इंजीनियर यहां चीनी दूतावास परिसर में आज मृत मिला। उसकी मौत लगभग 12 दिन पहले ही हो चुकी थी।

Engineer found dead in Pakistan Chinese embassy complex- India TV Hindi
Engineer found dead in Pakistan Chinese embassy complex

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में काम कर रहा चीन का एक इंजीनियर यहां चीनी दूतावास परिसर में आज मृत मिला। उसकी मौत लगभग 12 दिन पहले ही हो चुकी थी। दुर्गंध आने के बाद मिशन के अधिकारियों ने उसके कमरे की जांच की तब जाकर उन्हें इस बात का पता चला। (नरेंद्र मोदी द्वारा चीन-भारत संबंधों पर की गई टिप्पणी को शी जिनपिंग ने सराहा )

इंजीनियर चीन की एक कंपनी के लिए काम करता था और दूतावास परिसर में रहता था। कंपनी मरम्मत के चलते बंद थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि उसकी मौत लगभग 12 दिन पहले हुई थी।

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय इंजीनियर मई माह में ही देश में आया था। जांचकर्ताओं के मुताबिक इंजीनियर रक्तचाप संबंधी समस्या से ग्रस्त था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश