जेरूशलम: फेसबुक ने कई फिलिस्तीनी जर्नलिस्ट्स और ऐक्टिविस्ट्स के अकाउंट्स डिसेबल करने को लेकर माफी मांगते हुए कहा है कि 'खातों को गलती से डिसेबल कर दिया गया था और जांच के तुरंत बाद उन्हें फिर से ऐक्टिवेट कर दिया गया है।' फेसबुक ने पिछले हफ्ते कई फिलिस्तीनी पत्रकारों और पब्लिशर्स के अकाउंट्स बंद कर दिए थे। इसके बाद फिलिस्तिनी पत्रकारों और पब्लिशर्स ने फेसबुक के खिलाफ एक कैंपेन शुरू किया गया था।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी टीम हर सप्ताह लाखों रिपोर्ट्स देखती है और कई बार गलती हो जाती है। हमें अपनी गलती पर ख्रेद है।’ फिलिस्तीनी पत्रकारों और अन्य के फेसबुक अकाउंट्स ब्लॉक करने के बाद फिलिस्तीनी कार्यकर्ताओं और ब्लॉगर्स के बीच नाराजगी व्याप्त हो गई थी। उन्होंने एक ऑनलाइन कैंपेन शुरू कर फेसबुक के यूजर्स से इस सोशल साइट पर कुछ भी पोस्ट न करने का आग्रह किया था।
ऑनलाइन अभियान के आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, ‘फेसबुक का कदम इजरायली सरकार के साथ हुए एक समझौते से जुड़ा था, जिसके अनुसार फेसबुक ऐसी किसी भी सामग्री को नेटवर्किंग साइट पर नहीं रख सकता जो इजरायल के मुताबिक हिंसा उकसाती हो।’