1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: ‘शाही शिकार’ के चलते किसानों और पुलिस में झड़प

पाकिस्तान: ‘शाही शिकार’ के चलते किसानों और पुलिस में झड़प

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 03:11 pm IST

मध्य पाकिस्तान के भक्कर जिले में कतर के शाही परिवार के सदस्यों द्वारा होउबारा बस्टर्ड (सोन चिड़िया प्रजाति की एक पक्षी) का शिकार करने के दौरान अपनी फसल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

Houbara Bustard | AP Photo- India TV Hindi
Houbara Bustard | AP Photo

इस्लामाबाद: मध्य पाकिस्तान के भक्कर जिले में कतर के शाही परिवार के सदस्यों द्वारा होउबारा बस्टर्ड (सोन चिड़िया प्रजाति की एक पक्षी) का शिकार करने के दौरान अपनी फसल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। घटना पंजाब के भक्कर जिले के महनी ग्रामीण क्षेत्र में हुई जहां कतर के शाही परिवार के सदस्य इन दुर्लभ पक्षियों के शिकार के लिए शिविर लगाकर रह रहे थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकार के दौरान उनके चने की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा जिसके बाद वे शिविरों की तरफ बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक ढंग से तितर-बितर होने के लिए कहा लेकिन उन्होंने जोर दिया कि शाही परिवार के सदस्य वहां से चले जाएं क्योंकि वे पूरे मौसम में उपजाई जाने वाली उनकी एकमात्र फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

​इसे भी पढ़ें: घोटाले से शरीफ को बचाने वाला शहजादा ‘खुलकर’ करेगा शिकार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शाही परिवार के सदस्यों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में स्थानीय अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की और फैसला किया गया कि प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शाही परिवार के सदस्यों से मिलेगा जिसमें समस्या का हल दोस्ताना तरीके से या मुआवजे के जरिए करने की कोशिश की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश