1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: चीन में दौड़ेगी पहली ड्राइवरलैस ट्रेन, जानिए क्या है खास

VIDEO: चीन में दौड़ेगी पहली ड्राइवरलैस ट्रेन, जानिए क्या है खास

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 12:48 pm IST

बीजिंग: ट्रांजिट एलीवेटेड बस लाने के बाद अब चीन में ड्राइवरलेस ट्रेन चलने वाली है। आने वाले साल 2017 में चीन की राजधानी बीजिंग में इस पहली ड्राइवरलेस मेट्रों की शुरूाआत की जाएगी। अगर इस

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: ट्रांजिट एलीवेटेड बस लाने के बाद अब चीन में ड्राइवरलेस ट्रेन चलने वाली है। आने वाले साल 2017 में चीन की राजधानी बीजिंग में इस पहली  ड्राइवरलेस मेट्रों की शुरूाआत की जाएगी। अगर इस ट्रेन की बात की जाए तो यह ट्रेन बिल्कुल ऑटोमेटिक होगी। ट्रेन की हर एक चीज जैसे की ट्रेन के दरवाजे खुलने से लेकर बंद होने तक, साथ ही इसके चलने से रुकने तक सभी चीजें ऑटोमेटिक होंगी। साथ ही ट्रेन की सफाई करने के लिए कर्मचारियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीपल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन को बनाने के लिए चीन सभी स्वदेशी तकनीकों का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट की माने तो चीन ने 2010 में ऑटोमेटिक सबवे सिस्टम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, और अब चीन को इसमें सफलता भी हासित हुई है। बीजिंग की सबवे लाइनों 3, 12, 17, 19 और न्यू एयरपोर्ट लाइन पर भी ड्राइवर रहित ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार 2020 तक बीजिंग में 300 किमी लंबी सबवे लाइनों को पूरी तरह से ऑटोमेटिक बनाने की उम्मीद है।

(वीडियो सॉर्स: Newzstreet TV)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश