1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: शिप ब्रेकिंग यार्ड में जहाज में आग लगी, 5 की मौत

पाकिस्तान: शिप ब्रेकिंग यार्ड में जहाज में आग लगी, 5 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2017 08:05 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 08:05 pm IST

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े जहाज निस्तारण यार्ड (जहां जहाज नष्ट किया जाता है) में खड़े एक पुराने LPG जहाज में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

कराची: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े जहाज निस्तारण यार्ड (जहां जहाज नष्ट किया जाता है) में खड़े एक पुराने LPG जहाज में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार गदनी यार्ड के प्लाट नंबर 60 में एक पुराने LPG जहाज को नष्ट करने के काम में 55 से अधिक श्रमिक लगे थे, उसी दौरान आग लग गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, यह जहाज निस्तारण यार्ड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रिजवान दीवान फारूकी का था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉन ने खबर दी है कि बचावकर्मी अब भी 3 लोगों को ढूंढने में जुटे हैं जबकि श्रमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बशीर महमूद दानी ने दावा किया कि 8 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि फोम की वजह से आग लगी जिसे लापरवाही की वजह से जहाज से हटाया नहीं गया था।

इस यार्ड में पिछले साल दिसंबर में भी आग लग गई थी। पिछले साल नवंबर में यार्ड में पुराने ऑयल टैंकर को नष्ट करने के दौरान कई विस्फोट होने से 26 लोगों की जान चली गई थी ओर 58 घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश