1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में कोरोना वायरस के बाद नई मुसीबत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 148 नदियां

चीन में कोरोना वायरस के बाद नई मुसीबत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 148 नदियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 08:51 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 08:55 am IST

दुनिया को कोरोना वायरस महामारी देने वाले चीन के लिए मुसीबत का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब चीन में नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। इस मुसीबत का नाम है, बाढ़।

चीन में कोरोना वायरस के बाद नई मुसीबत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 148 नदियां- India TV Hindi
चीन में कोरोना वायरस के बाद नई मुसीबत, खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 148 नदियां Image Source : @GLOBALTIMESNEWS

बीजिंग: दुनिया को कोरोना वायरस महामारी देने वाले चीन के लिए मुसीबत का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब चीन में नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है। इस मुसीबत का नाम है, बाढ़। चीन में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इतना ही नहीं, खबरें हैं कि चीन के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। वहां की करीब डेढ़ सौ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

चीन के एक मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने घोषणा की है कि चीन ने बाढ़ के मौसम में प्रवेश कर लिया है। यहां 148 नदियां अपने चेतावनी स्तर (खतरे का निशान) से ऊपर बह रही हैं और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ भी आ रही है।" ग्लोबल टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से गुरुवार की सुबह यह जानकारी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश