1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: यात्रियों से भरी बस बाढ़ में बही, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान: यात्रियों से भरी बस बाढ़ में बही, 15 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 02:16 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 02:16 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में बाढ़ में एक बस के बह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना पहाड़ी बाजार जाखाखेल क्षेत्र में

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में बाढ़ में एक बस के बह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना पहाड़ी बाजार जाखाखेल क्षेत्र में हुई, जब क्षेत्र में बाढ़ की वजह से चालक का नियंत्रण बस से हट गया और दुर्घटना हो गई।

बस में कितने लोग थे, इसकी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन और शवों एवं संभावित घायलों की तलाश के लिए खोजबीन जारी है।

देश में पिछले एक सप्ताह में छत ढहने और भारी बारिश से बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश