1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में बाढ़ से 35 की मौत, हजारों घर पानी में बहे

इंडोनेशिया में बाढ़ से 35 की मौत, हजारों घर पानी में बहे

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2016 10:38 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 10:38 pm IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इसके अलावा 24 लोग लापता हैं, और 14 घायल हैं। वहीं करीब हजारों घर पानी में बह

flood- India TV Hindi
flood

जकार्ता: इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इसके अलावा 24 लोग लापता हैं, और 14 घायल हैं। वहीं करीब हजारों घर पानी में बह चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने रविवार को कहा कि लापता लोगों की तलाश और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम अभी भी जारी है।

तलाशी और बचाव अभियान में मदद के लिए कम से कम पांच मशीनरी उपकरण और एक ड्रोन को तैनात किया गया है। पुरवोरेजो, बंजरनेगारा और केबूमेन जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और नदियां अपने तट तोड़कर बहने लगीं, जिसके कारण प्रांत के 16 जिले और एक शहर डूब गए।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इंडोनेशिया में भारी बारिश के दौरान बार-बार बाढ़ और भूस्खलन होता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश