1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका: बाढ़, लैंड स्लाइडिंग से 1.5 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान

श्रीलंका: बाढ़, लैंड स्लाइडिंग से 1.5 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 10:33 pm IST,  Updated : May 23, 2016 10:33 pm IST

कोलंबो: श्रीलंका में पिछले 25 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण 1.5 से 2.5 अरब रूपए तक कीमत की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि कम से कम 92 लोगों की जान गई

Sri Lanka Floods- India TV Hindi
Sri Lanka Floods

कोलंबो: श्रीलंका में पिछले 25 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण 1.5 से 2.5 अरब रूपए तक कीमत की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि कम से कम 92 लोगों की जान गई हैं। सरकार की ओर से आज जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ के कारण तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं।

बाढ़ का स्तर कम होने से राहत शिविरों में लोगों की संख्या हो रही है कम

श्रीलंका के वित्त मंत्री रवि करूणानायके ने कहा, संपत्ति को नुकसान का अनुमानित आकलन 1.5 से 2.5 अरब रूपए के बीच है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केन्द्र का कहना है कि बाढ़ का स्तर कम हो रहा है और अस्थाई राहत शिविरों में लोगों की संख्या कम हो रही है।

92 लोगों को धोना पड़ा अपनी जान से हाथ, करीब 100 लोग लापता

केन्द्र के सहायक प्रबंधक प्रदीप कोडिपिल्ली ने बताया, मृतकों की संख्या 92 है। भूस्खलन प्रभावित अरण्यक क्षेत्र में बचाव और खोज कार्य जारी है। सेना ने बताया कि अभी तक 24 शव मिले हैं। उपाध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित सभी क्षेत्रों को आपात क्षेत्र घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, क्षेत्र में भूमि सुधार के सभी कार्यों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने और बारिश होने की आशंका जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश