भारी बारिश के चलते पंचकूला में जमकर नुकसान हुआ है। खटौली गांव में टांगरी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बह गया। इसके बाद प्रशासन ने पुल के आसपास बैरिकेटिंग कर दी है।
डेरा बाबा नानक में आई बाढ़ की जद में आर्मी के कैंप्स भी आ गए हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से आर्मी के जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अब इस इलाके में पानी का स्तर कम हो गया है।
गुजरात में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर जल जमाव हो चुका है और नदियां उफान पर हैं। गुरुवार को भी यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे प्रयागराज का बताया जा रहा है। वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है, उसे आपने अब तक शायद ही कभी देखा होगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने के सीएम योगी के निर्देश के बाद अतिसंवेदनशील और संवेदनशील जिलों के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। 57 जिलों में एनडीआरएफ की 14, एसडीआरएफ की 15 और पीएसी की 48 टीमों को तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और प्रशासन द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,900 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
स्पेन के प्राधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में अचानक आई बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गयी। कई कारें बाढ़ के पानी में बह गईं। गांवों में पानी भर गया और रेल लाइन एवं राजमार्ग अवरुद्ध हो गए।
फिलीपींस में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है। जबकि काफी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस कारण अब तक 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
अभी जुलाई के 10 दिन भी नहीं गुजरे हैं और अभी से आधा हिंदुस्तान जलमग्न हो गया है....मैदानी इलाकों में कोसी घाघरा गंडक जैसी उफनती नदियां तबाही मचा रही हैं...यूपी से बिहार तक नदियां लाल निशान के ऊपर बह रही है। नेपाल का पानी यूपी और बिहार तक संकट लेकर आया है...
महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच वहां बारिश और बाढ़ को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।
राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी राजधानी को ओर बढ़ रहा है। यमुना एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचकर राजधानी में तबाही मचा सकती है।
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है...पहले भारी बारिश ने आफत मचाई...अब बादल फटने से चारो तरफ तबाही मच गई....कुदरत का ये सितम चंबा में बरपा है...बादल फटने से चंबा में सैलाब आया...जम्मू में भी बारिश रूकने का नाम ही नहीं ले रही.
जम्मू में माता वैष्णो देवी की ओर जाने वाला हिमकोटी मार्ग श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि जम्मू में लगातार बारिश के बाद हालात खराब होते जा रहे हैं। कटरा में स्थित भूमिका मंदिर के पास नदी में पानी का बहाव तेज हो गया जिसके साथ शिव मंदिर में भी पानी के साथ आया मालवा जमा हो गया।
बाढ़ और बारिश से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में भी कोहराम मचा है। अब तक दक्षिण कोरिया में 40 लोगों की बाढ़ और बारिश से मौत हुई है। काफी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। हजारों मकान नष्ट हो गए हैं। सड़कों को भी नकुसान पहुंचा है।
बड़ी खबर दिल्ली के मयूर विहार से आ रही है....दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का विरोध दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का विरोध...राहत शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे सौरभ भारद्वाज
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। वहीं हिमाचल में हाल ही में आई आपदा के बाद आज फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली डूब रही है..यहां यमुना के पानी से तो बाढ़ आई ही है. आज सियासत की बाढ़ भी आ गई क्या दिल्ली में बाढ़ आई नहीं बल्कि लाई गई? क्या दिल्ली में जानबूझकर पानी छोड़ा गया.
दिल्ली में जो ड्रेनेज सिस्टम है, वो अंग्रेजों के ज़माने का है, खासतौर पर पुरानी दिल्ली का तो ड्रैनेज सिस्टम इस तरह के हालात का सामना करने के लिए बिल्कुल नहीं हैं. जो नाले हैं, उनकी कभी ठीक से सफाई नहीं होती.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी काफी ऊपर बह रहा है। जलमग्न हो चुके इलाकों से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमें दिन रात लगी हुई हैं। तो वहीं दिल्ली में 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो गए हैं
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़