1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड में आठ दिनों से गुफा में फंसे है 12 बच्चे, मौसम में सुधार के बाद राहत कार्य तेज

थाईलैंड में आठ दिनों से गुफा में फंसे है 12 बच्चे, मौसम में सुधार के बाद राहत कार्य तेज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 03:29 pm IST

थाईलैंड में पिछले लगभग 8 दिनों से फुटबाल टीम के 12 खिलाड़ी अपने सहायक कोच के साथ एक गुफा में फंसे हुए है....

Photo (AP)- India TV Hindi
Photo (AP)

मे साई (थाईलैंड): थाईलैंड में पिछले लगभग 8 दिनों से फुटबाल टीम के 12 खिलाड़ी अपने सहायक कोच के साथ एक गुफा में फंसे हुए है। बचाव दल के गोताखोर आज उस गुफा में कई किलोमीटर भीतर पहुंचने का प्रयास तेज करेंगे, जहां पानी भर जाने से ये सब फंसे हैं। कई दिनों से जारी बारिश के बाद आज मौसम में सुधार के साथ खोज अभियान जारी है। बचाव दल बच्चों को ढूंढने की उम्मीद में थाम लुआंग गुफा के भीतर पहुंचे। 

बारिश ने बनाया बचाव कार्य को जटिल

अंतरराष्ट्रीय मदद और कड़े प्रयासों के बावजूद उनके लापता होने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मानसून की बारिश ने गलियारों को ब्लॉक कर बचाव कार्य को और अधिक जटिल बना दिया है। बहरहाल, म्यामां और लाओस के साथ लगी थाईलैंड की सीमाओं में मौसम के बेहतर होने से गोताखोर थाम लोंग की गुफा में 10 किलोमीटर अंदर तक जा पाएंगे। 

Photo (AP)
Photo (AP)

23 जून से फंसे है गुफा के अंदर

फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच नोपपरात खानथावोंग ने कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं क्योंकि कई अच्छे संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा,‘‘बारिश रुक गई है और बचाव दल को गुफा में जाने के कई संभव मार्ग मिले हैं।’’ गोताखोर 8 दिनों से उस स्थान पर पहुंचने का प्रयास कर रहे है जहां फुटबाल टीम के 11 से 16 वर्ष के खिलाड़ी अपने 25 वर्षीय सहायक कोच के साथ 23 जून को अचानक हुई भारी बारिश के कारण फंस गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश