1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. होली के संदेश में पाक PM शरीफ ने कहा, 'जबरन धर्मांतरण इस्लाम में अपराध'

होली के संदेश में पाक PM शरीफ ने कहा, 'जबरन धर्मांतरण इस्लाम में अपराध'

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2017 09:46 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 09:54 pm IST

कराची: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज होली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों के लिये दिये गये अपने संदेश में कहा कि जबरन धर्मांतरण और दूसरे धर्म के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

कराची: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज होली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों के लिये दिये गये अपने संदेश में कहा कि जबरन धर्मांतरण और दूसरे धर्म के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम और पाकिस्तान में अपराध है।

हिंदुओ के साथ यहां होली के एक आयोजन में उन्होंने कहा कि यह किसी का काम नहीं कि वह फैसला करे कि कौन जन्नत जायेगा और कौन जहन्नुम लेकिन पाकिस्तान को धरती पर जन्नत बनाना है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए अपने समावेशी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, एक धर्म विशेष को ग्रहण करने के लिये कोई किसी पर दबाव नहीं डाल सकता।

ये भी पढ़ें

शरीफ ने यहां उपस्थित लोगों से कहा, इस्लाम सभी को उनकी जाति, धर्म से इतर महत्व देता है और मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि किसी को उसका धर्म जबरन परिवर्तित करने के लिये मजबूर करना अपराध है और यह हमारा कर्तव्य है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजाघरों की सुरक्षा की जाये।

हिंदू समुदाय के अहम सदस्य और अल्पसंख्यक सांसदों ने इस समारोह में हिस्सा लिया जहां प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि पाकिस्तान में जंग आतंकवाद और उन लोगों के बीच है जो देश को प्रगति और विकास के रास्ते पर देखना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश