1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जब नर्स ने विदेशी मरीज को लिखा ऐसा मैसेज, जानिए फिर क्या हुआ

जब नर्स ने विदेशी मरीज को लिखा ऐसा मैसेज, जानिए फिर क्या हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 08:30 pm IST

नर्स के इस नोट की तस्वीर को किसी ने रेडिट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर नर्स की भाषा का अंदाजा लगाने वालों का भूचाल आ गया।

note- India TV Hindi
note

कई बार लोगों को भाषा की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चीन में एक नर्स को ऐसे ही समस्या सामना करना पड़ा और नर्स द्वारा मरीज को लिखे गए मैसेज ने मरीज की हालत खराब कर दी। दरअसल, चीन में पढ़ने गया एक विदेशी छात्र बीमार होने की वजह से चीन के ही किसी हॉस्पीटल में भर्ती था और मजेदार बात तो यह है कि उसकी देखरेख एक ऐसी नर्स कर रही थी जिसे अंग्रेजी भाषा नहीं आती थी।

मरीज की सर्जरी होनी थी जिसे मरीज को बताना था इसके लिए नर्स ने एक तरीका निकाला। उसने चित्रों के द्वारा एक मैसेज लिखा कि आज रात 10 बजे के बाद न कुछ खाना है, न पीना है। कल सुबह आठ बजे ऑपरेशन होगा। उसने खाने के लिए चम्मच-चॉपस्टिक्स के साथ एक भरी हुई कटोरी बनाई है और और पानी समझाने के लिए नल के नीचे कप बनाया है। नल से बकायदा पानी भी निकल रहा है। ऑपरेशन के बारे में बताने लिए उसने चाकू बनाया है और चाकू से खून की बूंद भी टपकाई है।

नर्स के इस नोट की तस्वीर को किसी ने रेडिट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर नर्स की भाषा का अंदाजा लगाने वालों का भूचाल आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश