Ila Sharma and SY Qureshi.
...तो इसलिए टल रही है शादी
बताया जा रहा है कि कुरैशी और शर्मा तो शादी करने को तैयार हैं, लेकिन फैमिली से इनकी शादी का विरोध हो रहा है। टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को ही अपने-अपने परिवारों की तरफ से रजामंदी मिलने में दिक्कत हो रही है।
कुरैशी और इला का अब तक का सफर
कुरैशी जहां मुंबई के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रैजुएट और 1971 बैच के IAS अफसर हैं। कुरैशी का हुमरा कुरैशी से तलाक हो चुका है। हुमरा कुरैशी जर्नलिस्ट हैं। वहीं, इला शर्मा ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वह भी पत्रकार रही हैं। उनके पति का 15 साल पहले एक माओवादी हमले में निधन हो गया था। वह 2013 में 6 साल के लिए नेपाल की चुनाव आयुक्त बनाई गईं।